Monday, 22 October 2018

Nari is no more an abla, she can make you tabla


भारतीय महिलायें; खास तौर पर मध्यम वर्गीय शादीशुदा कामकाजी महिलायें| इस प्रगतिशील समाज में स्वयम को स्थापित करने की सबसे बड़ी लडाई अगर कोई लड़ रहा है तो वो है मध्यम वर्गीय महिला| ये सशक्त है भी और नहीं भी| पर ये मजबूत ज़रूर है| मसलन घर के चौके बर्तन से लेकर बैंक में खाते की जानकारी तक और किसी दफ्तर में अकाउंट संभालने से लेकर किसी कवि सम्मेलन में अपनी लिखी कविता पढने तक| शहर के किसी कोने में होने वाले सेमिनार में भी जाती है और बच्चों के स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग भी अटेंड करती है | मॉल से लेकर मंगल बाज़ार तक सब कुछ छान सकती है | गाँव में सीधे पल्ले की साड़ी पहन लेती है तो डिस्को थेक में डेनिम्स में भी उतनी ही खूबसूरत लगती है | वो घर के आंगन को गोबर से लीपना भी जानती है और माइक्रोवेव में चीज़ पास्ता बनाना भी उसे बखूबी आता है | ये मिडिल क्लास लेडी जो है उसका क्लास बड़ा क्लासी है| पूरी दुनिया को आराम से अपने कदमों पे ले आने का जज़्बा रखती है| 


पर देखिये ऐसा नहीं है की वो अजेय है | वो भी हारती है और हर रोज़ हारती है | गौर करने वाली बात है कि उसे हराने वाले इस पुरुषसत्तात्मक समाज में पुरुष नहीं स्वयं एक महिला ही होती है | वो हारती कहाँ है जहाँ कहीं वो बिना नहाये जल्दबाजी में खाना बना ले, जब कभी वो पूजा में आलता लगाना भूल जाये, अगर उसके दही बड़े सॉफ्ट न बने हो, अगर वो अपने से बड़ों के पैर दिन में 4 बार न छुए , अगर वो बाल बनाये बिना पूजा करले, अगर वो त्यौहार के दिन चूल्हे पर तवा चढ़ा दे, अगर वो पूजा में साड़ी न पहने, अगर वो पति के पैर न छुए, अगर वो देर तक सो जाये, अगर वो बिना आज्ञा लिए अपने मायके चली जाए, अगर वो सवाल पूछे जाने पर शांत रहे और अगर वो सवाल पूछे जाने पर जवाब दे दे तो भी | अगर वो सबसे हँस के मिले तो और अगर सबसे हँस के न मिले तो भी | अगर वो किसी गैर ज़रूरी इन्सान के पैर न छुए तो और अगर उसके आगे पूरा सर न ढके तो भी | अगर सुबह उठ कर झाड़ू न लगाये तो और अगर नौकर क हाथ से खाना बनवाए तो भी | अगर पति की हाँ में हाँ मिलाये तो और अगर न मिलाये तो भी| अगर घर में किसी को कुछ बताये तो और न बताये तो भी | क्योंकि अगर वो ऐसा कर लेती है तो “हाय राम! ये क्या कर दिया”(कृपया इसे पूरे सुर में पढ़ें)|


देखिये वो जीतने से ज्यादा तो हार रही है | अगर उसका जन्म स्त्री के रूप में हुआ है तो उसके माथे पर यह लिखकर नहीं आया कि खाने में उसको सब बनाना आता हो, बुनाई में उसको सारे फंदे आते हों, दीपावली में वो पचहत्तर तरह की रंगोली बना लेती हो या और भी बहुत कुछ | वो जैक ऑफ़ आल ट्रेड्स है पर आप उसे मास्टर ऑफ़ आल ट्रेड्स बनाना चाहते हैं | इतनी महत्वाकांक्षाओं के तले उसको दबाने की पूरी कोशिश रहती है| गौरतलब है कि कभी वो इनसब बातों से हार मानने से इंकार करदे तो उसकी माँ बहने ही उसकी माँ बहन करदें| कमाल का देश है भारत और समाज तो भाई वाह|


लेकिन कमाल की बात ये है कि कोई कुछ कहेगा नहीं | कुछ शांत रहेंगे और मेरे जैसे कुछ फेसबुकिया लेखक कुछ भी लिख कर अपनी भड़ास निकालेंगे | लेकिन करेगा कोई कुछ नहीं | शायद कोई कुछ करना ही नहीं चाहता | शायद कुछ करने से घर का माहौल बिगड़ सकता है | घर के माहौल को बनाये रखने की ज़िम्मेदारी महिलाओं की ही तो है | हाँ ! मैं अपने स्तर पर ये कोशिश ज़रूर करुँगी कि मैं किसी की माँ बहन की माँ बहन न करूं |

Wednesday, 12 September 2018

मेरी रेलयात्रा

भारत विविधताओं का देश है। वाकई। अबतक ये विविधता हमने किताबों में पढ़ी की देश में तमाम राज्य है सबकी अलग बोली, अलग भाषा, अलग रीत रिवाज़ अलग संस्कृति, अलग परिवेश। ये सब सच है। पर इसके साथ ही भारत में और कई विविधताऐं देखने को मिलती हैं। मसलन नक्खास की बाज़ार और वेव का मॉल कल्चर। जैसे प्राइमरी विद्यालय के मिड डे मील वाले बच्चों से लेकर इंटरनेशनल स्कूलों के हाई क्लास किड्स। या फिर ट्रेन के जनरल या स्लीपर डिब्बे में सफ़र करने से लेकर हवाई जहाज़ की इकॉनमी क्लास का पैसेंजर(ग़ौर फरमाइए यहां मैंने बिजनेस क्लास की बात नहीं की)।

कई मर्तबा टेम्पो, बस, ट्रेन, हवाई जहाज़ सभी से सफ़रकरने का मौका मिला, सभी ने किया होगा और मैं दावे से कह सकती हूँ की भारत की नब्ज़ पकड़नी हो तो भारतीय रेल से  सफ़र कीजिये। हवाई जहाज़ से सफ़र करने वाला भारत ट्रेन के जनरल डिब्बे में बैठे भारत से बहुत अलग है। ये भारत ज़ोर से ऊँची आवाज़ में बोल सकता है, खुल के हँस सकता है। लइया चूरा खाता है। आराम से खर्राटे लेकर सोता है, उसको कोई हिचक नहीं वो ज़मीन पर भी सो सकता है। उस भारत का कोई बच्चा कंधे पर लटका हुआ सोता रहता है, उसे गर्मी भी नहीं लगती और वो मुँह से लार टपकाता हुआ अपने भविष्य के सपने बुनता रहता है। ये भारत अंग्रेज़ी में शो ऑफ नहीं करता। इसकी भाषा तो इसकी बोली है। इसको फ़र्क नही पड़ता की अयोध्या में मन्दिर बने या मस्जिद। न इसको इस बात का पता है की अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में कौन से डिज़ाइनर का लहँगा पहना। ये 20 रुपये के माज़ा में खुश है। ये मोबाइल में ज़ोर से अक्षय कुमार की खिलाड़ी फ़िल्म का गाना बजा कर ख़ुदको हेप समझता है।

भारत सच में यही है। ये मेट्रो में नहीं मिलेगा न ही बुलेट ट्रेन में। ये भारतीय रेल के जनरल डिब्बे में ऐश से कुल्हड़ में चाय पी रहा है।

आप समय निकाल कर इससे मिलिएगा। फिलहाल मेरा स्टेशन आ गया।

Wednesday, 1 August 2018

Zero

Sometimes I want to accept
my failure,
sit back stay quite and
do not assess the causes

Sometimes I wish to sit
by the window,
look outside with nothing
in my head

Sometimes I want to close
all the ways that leads
to my heart.
Bcoz I don't want anyone there

Sometimes I want to fail my self
I want to feel nothing
Just solitude
Pure solitude

Sometimes I don't want to
fight again,
Don't want to re colour the
Painting that has been washed in rain
Don't want to create
Don't want to revive
Don't want to be born
Don't want to rejoice

No complaints
No regrets
No expectations
No corrections

Just want to be the way I was born
Just zero
Pure zero

-Aanchal

Friday, 13 April 2018

मैं खुद शर्मसार हूँ

क्या फर्क पड़ता है किसी को? कल दामिनी थी फिर कोई गुड़िया थी फिर आज आसिफा है कल को कोई और होगी | पता नहीं कौन? मैं भी हो सकती हूँ| पर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता| हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध , जैन , लम्बी, छोटी, काली , गोरी, नवजात, बूढ़ी, विवाहित, विधवा, कन्या , विक्षिप्त, विकलांग या कोई भी| कोई भी! योनि होनी चाहिए|

पर ध्यान दीजिये भईया न बोलती हो वरना बलात्कारियों को दया आ सकती है | देखिएगा छोटे कपड़े ही पहनती हो क्योंकि ढंके मूंदे और पूरे कपड़े पहनने वाली लड़कियों का रेप नहीं करते ये लोग | ध्यान रखियेगा की हिन्दू के सामने मुस्लमान ही हो और मुस्लमान के सामने हिन्दू ही हो वरना उनको मज़ा नहीं आएगा| ये सब बातें ध्यान से समझ लीजिये| भई आखिर सारी मेहनत बलात्कारी ही करेंगे क्या, कुछ तो आप भी तैयारी रखिये | न ! चिंता मत कीजिये आपको न्याय नहीं मिलेगा | बिलकुल भी नहीं | मिलने ही नहीं देंगे | कोई ताकत नहीं जो आपको न्याय दिला दे | थोडा प्रोटेस्ट होगा और आप थोड़े फेमस होंगे बस | इतनी लाइम लाइट तो सम्भाल ही लेंगी आप |

मैं सोचती हूँ की ये इश्तेहार निकलवा देना चहिये| योनि चाहिए भेदने के लिए| क्षत विक्षत करने के लिए | अंग चाहिए नोचने के लिए | अपनी हवस बुझाने के लिए | सुबह दोपहर शाम रात हर क्षण | मर्दाना ताकत की गोलियां हम खा लेंगे और सेक्स ड्राइव के लिए योनि वाले उस शरीर को इंजेक्शन दे देंगे|

छिः!!

आपको बताऊँ ? ये सब लिखते वक़्त मेरी आँखों में बिलकुल आंसू नहीं हैं लेकिन मेरे हाथ काँप रहे हैं| डर से| इतना डर जो रातों को सोने नहीं देता| सड़क पर चलने नहीं देता| अकेले में डर भीड़ में भी डर | मेरे साथ नहीं हुआ इश्वर न करे कभी हो लेकिन मैं महसूस कर सकती हूँ| हर लडकी कर सकती है | हर लड़की | जब बस में चलते समय कई आँखे उसे भीतर तक झांकती हैं | आँखों से अंगों को छूते हैं |जब किसी भीड़ वाले इलाके में शायद ऑटो ढूंढते समय कोई हाथ उसके सीने पर या कोई उसके पीछे से छू कर गुजरता है | जब कोई अश्लील इशारे करता है , जब कोई भद्दे मेसेज करता है | तब ये स्पर्श शरीर पर नहीं आत्मा पर होता है | दिल  में खौफ होता है की मालूम नहीं कब सामने बैठा ये शक्स मेरे साथ हैवानियत पर उतर आये| इतना जादा डर कि मैं इनसब खबरों को पढने से डरती हूँ| पिछले कई दिनों से आसिफा के बारे में दिन रात सुबह शाम सोचती रहती हूँ| दामिनी को भी ऐसे ही सोचती थी |

इतनी भूख कहाँ से लाते हो तुम लोग? भेड़िये हो क्या?

बच्ची नहीं दिखती बूढ़ी नहीं दिखती| और फिर कोई तुम्हारा नेता बोलता है गलती हो गयी लडकों से! कोई बोलता है तीन बच्चों की माँ के साथ कौन बलात्कार करेगा ?

गाली दे कर भी क्या करूं तुमलोगों का? अपने शब्द खराब होते हैं| यहाँ तो बाज़ार लगा है जब चाहो किसी को भी उठा लो , हवस बुझा लो , मरते दम तक बुझा लो और फिर कूच कूच के मार दो | जो मन आये करो| कोई नहीं रोक सकता तुमलोगों  को | जब भगवान नहीं रोक पाया तो | मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं| मैं लड़की होने के लिए खुद ही शर्मसार हूँ|

- एक खौफज़दा भारतीय लड़की

Thursday, 8 March 2018

मेरे कुछ सवाल है…


ये महिला दिवस मनाने की ज़रूरत क्यों पड़ती है? पुरुष दिवस को भी इतने उल्लास से क्यों नहीं मनाते? होता भी है ऐसा कोई दिवस? इस बात पर हम तुरन्त गूगल कर लेंगे।

क्या अधिकारों को पाने का अधिकार सिर्फ महिलाओं का है? या कभी किसी पुरुष के साथ अन्याय नहीं हुआ?

फेमिनिस्ट लोग तुरन्त मुझे उठवा सकते है। मेरे नाम का फतवा जारी करदें चाहे तो लेकिन मेरे सवाल हमेशा रहेंगे। अगर अपने आसपास नज़र घुमा कर देखें तो पाएंगे कि औरतों की आज़ादी का नारा देने वालीं ये महान औरतें आपको रोज़ ही इंस्टाग्राम पर क्लब पार्टीज की फ़ोटो पोस्ट करती दिखेंगी। पर जिन्हें सशक्तिकरण चाहिए उन्हें तो पता ही नहीं कि ये होता क्या है तो ऑफ कोर्स इसकी मांग कैसे करेंगी।

इसके साथ ही एक और बड़ा मुद्दा है। आज यूँही क्लास में लेक्चर लेते समय जब महिला दिवस की बात हुई तो यक़ीन मानिये बड़ा कड़वा सच सामने आया कि स्नातक में पढ़ने वाली छात्राओं को शहर में पार्टीज कहाँ कहाँ है ये तो मालूम है लेकिन संविधान में अधिकार क्या मिले हैं इनका कुछ पता नही।

इस घटना पर चर्चा करते समय जो दिमाग मे आया वो कुछ ऐसा था कि वजह ये हो सकती है कि हम अपनी लड़कियों को बाहर की दुनिया मे पर फैलाने तो दे रहें हैं लेकिन उन्हें उनके वैधानिक अधिकारों से रूबरू नहीं करा रहे जो बेहद जरुरी है। आधी जानकारी लेकर हमारी लड़कियां सशक्त कैसे होंगी और जब वो खुद ताकत नहीं पाएंगी तो बाकियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत कैसे बनेंगी।

यहाँ फिर से कई सवाल उठते हैं। बनसपत की गलत के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए ये ज़रूरी है कि उन्हें मालूम हो कि जो हो रहा है वो गलत है। और साथ ही जितनों ने गलत के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई क्या वो वाक़ई सही थे?

पुरुष हो या स्त्री, गलत के खिलाफ मोर्चा सभी को खोलना चाहिए। अधिकार सभी को बराबरी के मिलने चाहिए। महिला दिवस के साथ पुरुष दिवस भी बहुत धूम धाम से मनाना चाहिए।

और मेरी मानिये तो एक इंसान दिवस मनाईये। ये सब उसी में कवर हो जाएगा। सबको अच्छा लगेगा।

और एक बात स्पेशली महिलाओं से। आप खूबसूरत हैं औऱ ईश्वर की सबसे नायब रचना हैं। हर पल अपने सौंदर्य और नारीत्व को एन्जॉय कीजिये , खुश रहिये, अच्छा साहित्य पढिये, अपने आपको फिनांशली स्वतन्त्र बनाइये , स्वस्थ रहिये, मुस्कुराइए और खूब खुशियां बिखेरिये। मेरी बात मानिये आपको हर रोज़ महिला दिवस जैसा स्पेशल फील होगा।

बाक़ी आज जब रायता फैला ही है तो मेरी तरफ से सभी को बधाई।

Thursday, 1 February 2018

TO MY DEAR STUDENT

TO MY DEAR STUDENT

From your “unconventional” teacher

I would rather call myself an unconventional teacher because I always try to break the stereotypes of being a teacher. Not just being a teacher I always try to move beside the conventional lines of different roles set by this society. When I talk about raising voice for men rights, also when I talk about stopping discrimination based on gender biases, also when I say that not just women but we should talk about the respect of every person in the society.

I began my journey as a teacher virtually when I was appointed as a nursery teacher at a local area school. At some point of my life I never wished to be a teacher but as sooner I was allotted to do a job of teaching nursery kids I found it as a way of living life. Yes, there were times when I got frustrated with all those shrilling crying sounds and irritating demands and then I used to question my degrees. From all my merit holding mark sheets to post graduate degree, everything seemed to be useless. “If I had to spend time with these toddlers, why did I waste lakhs of rupee in earning professional degree?” Haunting questions troubled me many times. I left that post and went on to finish up my post-graduation.

After all those years, right from 2010 to 2018, eight long years I am still discovering myself as a teacher. I everyday discover myself as a person. My dear student, I wonder coming from one side of the bench to the other side from student to teacher is a journey that changes life upside down. I wonder why here in our society people see teaching as their last career option. I too did the same. When I got dissatisfaction everywhere, I chose to teach. Everywhere everybody I see, selecting various newer ways for their career options but teaching is never on their priority list. This is where our society lacks good teachers and good learners as well. We enter in to this profession by chance not by choice. I would, at this point of time will definitely love to see some of you choosing this line as a career option.

A line that I draw between you and me can be that bench by which you are standing on the other side where I stood back ten years. Long ten years of my life. It was year 2008 when I passed out intermediate. Looking back I sometimes feel old. But my dear student what I learn in these long ten years is that earning degree is just a matter of few years but earning knowledge is all that works. While discussing with colleagues we derived many equations and one of them made me realize that we while learning and teaching humanities create humans, create citizens, create morals, create values and not just robots.

I may not exceed much from you in terms of age but still this experience of ten years matters a lot. Some of you have entered graduation and others may be passing out. My dears, now is the time when we come out of our shell. We try to break the walls of idealistic approaches and try to become much practical. This world is a huge jungle where every single person tries to over shadow the other for their own selfish motives. I will be quoting Charles Darwin here for giving us the philosophy of “Survival of the fittest”. But you know what, in the run of being fittest we are forgetting being human. Success has varying definitions depending upon person to person. Earning handsome salary and making good name is everyone’s dream but what about being a good citizen of a nation or what about those moral values which we used to learn and recite in daily school prayers. Are they irrelevant? No!

Here let me tell you that life is a box of surprises, some good and some bad. Bad times test that who our friends are and good times test that who are we friends with. Rudyard Kipling in one of his poem to his son wrote so many things of being a true human.

My dears, whatever you do in life, wherever you go, may you earn handsome salary but make sure you always earn blessings. Learn a lot and earn a lot. A few must do things I will suggest being an unconventional teacher. Be mischievous. Laugh your heart out and also cry your heart out. Do fall in love. It’s amazing to fall in love. You will learn to care, you will learn to help, to empathize, you will grow emotionally, you will feel loved, you will feel connected, you will feel on the top of the world. Also my dears face breakups. You will feel broken and that will make you strong, you will feel distressed, you will feel questionable and that is the time you realize your friends. You will gradually overcome. And that is the time you grow mature as a person where you learn letting go and forgiving.

My dears, I love to teach and write. And in this letter I found myself writing to you as a very close friend. I always try to be friends with you. And as a friend I want all my dears to develop, flourish and nourish their being in such a way that they become a human in true sense. And that day will be the day when I will proudly say that I have received my “gurudakshina”.

I have so much to write but I put my pen to rest with lots of love to all of you.

Unconventionally and unconditionally your teacher

Aanchal

Tuesday, 23 January 2018

Million shades of Grey

मिलियन शेड्स ऑफ़ ग्रे

जीवन में निराशावाद का दौर बेहद खतरनाक होता है। सब कुछ होते हुए भी कुछ न हो पाने का एहसास। सबके होते हुए भी भीतर से अकेलेपन का होना आपको खाता जाता है बल्ली पर लगे हुए घुन की तरह। जीवन का एक ढर्रे में बदल जाना, कुछ बदलने की उम्मीद का खो जाना, अपने लक्ष्य का धूमिल होना ऐसा है मानो रेत पर मक़ान बनाना और समंदर के खारे पानी से सब धुल जाना।

ये ऐसा है जैसे बस जिए जाना। किसी ऐसे रस्ते पर चलते जाना जिसमे मंज़िल का कुछ पता ही न हो। कुछ ऐसा जैसे विचार शून्य होने पर होता है। जैसे घने कोहरे में चलना। या जैसे रंगों का न दिखना, सब श्याम धूमिल हो जाना। या शायद पता नहीं कैसा। पर बहुत ही निराशाजनक।

ऐसे समय में मुझे लिखना बहुत पसंद है। यूँ तो रोज़मर्रा में 24 घण्टे 24 सेकण्ड की तरह बीत जाते हैं पर निराशा में समय नहीं कटता। आपका भी नहीं कटता होगा शायद। पर निराश न हों निराशा का समय भी बीत जाता है।

अभी दरवाज़े के ऊपर वाले रौशनदान में दो गौरैया कूक रहीं थी। बहुत खुश थीं। आवाज़ सुन कर निराशा में कुछ और कमी हुई लेकिन उनके उड़ जाने के बाद वही निराशा दुगनी हो गयी। फिर क़लम उठाया तो उसका पॉइंट टूट गया गिर के, लैपटॉप खोला तो उसमें बैटरी नही थी। वो सब मेरे साथ निराशा के साथी बन रहे थे।

निराशा में मुझे सब सफेद नज़र आता है। सफेद रास्ता, सफेद दीवारें, सफेद कागज़ और उसपे लिखा हुआ भी सब सफेद। कई दिनों से सब सफेद ही दिख रहा है। अब तक कोहरा सफ़ेद था पर अब धूप भी सफ़ेद है। पर ये सफ़ेद रंग चमकदार नहीं है, इसमें सब कुछ ग्रे सा है; ग्रे के कई शेड्स सा। मिलियन शेड्स ऑफ़ ग्रे।

मैं निराशा में क़लम से दोस्ती कर लेती हूँ। लिखती हूँ , खूब लिखती हूँ , कुछ भी लिखती हूँ। रंग बदरंग सफ़ेद धूमिल धुआं कोहरा सब लिखती हूँ। कलम का टूटना भी लिखती हूँ चिड़िया का चहकना भी, रेत के मक़ान का ढहना भी, ग्रे के कई शेड्स भी, बल्ली पर लगा घुन भी, लिखती रहती हूँ, रुकना नहीं चाहती और भी लिखना चाहती हूँ। शब्द बनते नहीं तब भी, मेल मिलता नहीं तब भी, तुक सजता नही तब भी, हर वक़्त कलम के साथ कुछ भी लिखना चाहती हूँ ।

पर हाँ इसका ये बिलकुल भी मतलब नहीं कि मैं निराश हूँ।

Not all the girl things....

When you feel clumsy, you want to run away from the world, you want to lie upside down, when u want to talk to no one, when you don't know what are you doing , when u feel all alone in this world. It doesn't always mean that you have a fight with your loved one or that you have been ditched by life. It may be a sign of your monthly bloody guests.

Being girl is really a tight show.. You always end up screwing. You celebrate Halloween every month. You like to kill someone every month . You don't want to live on this earth. Why ??? I can write my heart out and every girl on this blue planet can feel the same red :(

When you have to put your whites aside. When your family members ask you to stay away from *puja ghar* and not to touch pickle. When your uterus laugh wickedly on you. When every *mushkil dinon ki pareshaniyan * waala ad kills you from inside and you feel unable to share your mushkil with anyone... and so on.

Mushkil is not your periods , rather it is that people don't take it seriously. Doesn't matter you are 15 or 45, every body and every period is different. One may feel extreme pain, other may not, one may feel lethargic other may feel irritation. Every girl is a new case and every body has different hormonal stabilities. We cannot just compare everyone.

Understanding, it is where we are lacking! Menstruation is not a problem, it's a biological process. Nobody becomes impure by touching a menstruating women, no temple becomes unclean if she enters it while her periods are on. Yes there are some medical reasons why certain things are avoided but that too varies from case to case.

Everyone of us has a lady at our home or college or workplace or group. We need to understand and break the taboos related to menstruation. We need to know about it and inform others. *Don't feel shy*. We have a huge data of women falling ill or even dying due to unhygienic conditions or ignorance during periods. Even at urban areas many ones don't know about pads, tampons or menstrual cups. So talking about rural area awareness is a harder task. We have to take initiatives at individual level to inform and educate about this very obvious and very natural cause. We can not let our very own ladies suffer due to ignorance.

Lets stand together for this cause.
Jai Hind.