किशोरावस्था से कई वर्षों
तक होने वाला कोई क्रम जब अचानक बंद हो जाए तो वो शरीर में कई बीमारियाँ डे जाता
है है | और कई बार प्रतिरोधक तन्त्र का कमजोर होना और शरीर में हार्मोनल बदलाव बढ़
जाना| ये सब लक्ष्ण हैं मीनोपॉज के| मीनोपॉज यानि की माहवारी का रुक जाना| ये
प्राकृतिक और अप्राकृतिक दोनों ही तौर पर सम्भव है|
क्या होता है मीनोपॉज?
जब लगातार 1
साल तक मासिक धर्म या पीरियड होना बंद हो जाए, तो उसे Menopause ( मेनोपौज़ ) कहते हैं| यह उम्र के साथ प्राकृतिक रूप में हर महिला में
होता है या किसी कारणवश समय से पहले ओवेरी और युटेरस को सर्जरी से हटा देने से हो सकता है|यह जननकाल का आखिरी समय होता है, जिसमें की होरमोंस हमेशा के लिए कम हो जाते हैं| इसमें ओवेरी से बीज जनन शक्ति समाप्त हो जाता है,
और औरत प्राकृतिक रूप से गर्भवती नहीं हो सकती है| इसमें जब 1 साल तक लगातार मासिक धर्म नहीं होता है, तो उसे पूर्ण मेनोपौज़ कहते हैं|
ऐसे रखें अपने शरीर का
ध्यान
- ग्रीन टी का इस्तेमाल
- अच्छी नींद ले
- तनाव से बचे
- पॉजिटिव रहें
- व्यायाम करें
- खूब पानी पियें
- खुश रहें
मेनोपॉज के लक्षण
·
मेनोपॉज में महिला के
गर्भाशय का आकार छोटा हो जाता हैं |
·
मेनोपॉज के समय में महिला
के मुंह का रंग लाल हो जाता हैं | महिला को अपने शरीर में
हमेशा थकावट महसूस होती हैं तथा अत्यधिक गर्मी लगती हैं |
·
मेनोपॉज से महिला के जोड़ों
में दर्द होना शुरू हो जाता हैं |
·
महिला के शरीर में मेनोपॉज
के शुरू होने पर अतिरिक्त वसा का जमाव होंना शुरू हो जाता हैं |
·
मेनोपॉज से महिलाओं के शरीर
का वजन बढने लगता हैं |
और हिप्स व ब्रैस्ट के आसपास चर्बी आने लगती है|
·
मेनोपॉज के समय में वेजाइना को मोइशचराइज वाले तरल पदार्थ का स्त्राव खत्म हो जाता हैं |
·
मेनोपॉज की अवस्था में आने
के बाद महिला के सिर में हमेशा दर्द रहता हैं तथा महिला के स्वभाव में चिडचिडापन आ
जाता हैं |
·
मेनोपॉज के समय में महिला
की स्मरण शक्ति कम हो जाती हैं |
·
मेनोपॉज से महिला के बालों
का झड़ना अधिक हो जाता हैं|
न करें इन चीजों का सेवन-
इस दौरान महिलायें अल्कोहल ; मांसाहारी भोजन; धूम्रपान; जनक फ़ूड; चाय ;कॉफ़ी ; कोल्ड्रिंक; अधिक नमक या मीठा आदि चीजों
का कतई सेवन न करें| आजकल बाज़ार में फाइटो एस्ट्रोजेन की कई दवाएं उपलब्ध है
जो लो डोज़ की नेचुरल दवाएं हैं जिनसे मीनोपॉज के साइडइफेक्ट्स में आराम मिलता है |
नियमित व्यायाम से आप जी
सकती है एक खुशनुमा जिंदगी-
नियमित रूप से व्यायाम करके
आप अपने शरीर में हो रहे बदलावों को पूरी तरह कण्ट्रोल कर पाएंगी| आपका मोटापा
नहीं बढेगा| आप चिडचिडेपन का शिकार नहीं होंगी और यकीन मानिये बहुत खुश और हमेशा
सकारात्मक रहेंगी| और यही सकारात्मकता आपके जीवन को वापस पहले की तरह खुशनुमा बना
देगी|
No comments:
Post a Comment